Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जोड़ों...विश्वकर्मा जयंती

जोड़ों...विश्वकर्मा जयंती

सांभरलेक। जांगिड़ विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। नवल किशोर जांगिड़ ने बताया कि देवयानी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह मंगला आरती के बाद हवन यज्ञ किया गया। वही खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें निबंध, बैलून, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, टंग ट्विस्टर, रस्साकसी आदि में बच्चों ने उत्साह दिखाया। इस दौरान रामलाल हर्षवाल को समाज का पुन: अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सुरेंद्र हरसोलिया, मोहित, इंद्रप्रकाश जांगिड़, रामधन जांगिड़, रामावतार गोपालपुरा, एडवोकेट नितेश जांगिड़, सोहन जांगिड़ सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। इससे पूर्व रविवार रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान