Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा का संवेदनशील प्रयास, वीडियो संदेश जारी कर आमजन से की अपील

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा का संवेदनशील प्रयास, वीडियो संदेश जारी कर आमजन से की अपील

- खुले बोरवेल की दे सकते हैं सूचना, जिले में अब तक ढकवाए 3035 बोरवेल
जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए वीडियो संदेश जारी कर आमजन से खुले बोरवेलों की सूचना देने की अपील की है। जिला कलक्टर सुराणा ने अपील की है कि जिले में आमजन अपने परिवेश में कहीं पर भी खुले बोरवेल हो तो उसकी सूचना जिला कलक्टर कार्यालय में दें, ताकि त्वरित प्रयास के साथ खुले बोरवेलों को ढकवाया जा सके और हादसों से बचा जा सके।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों व नगर निकाय अधिकारियों के माध्यम से 3035 से अधिक बोरवेलों को ढकवाया गया है। शत प्रतिशत बोरवेलों को सुरक्षित रूप से ढके होने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आमजन की सक्रिय भागीदारी से शत- प्रतिशत बोरवेलों को सुरक्षित रूप से ढका जा सके। इसलिए कहीं खुला बोरवेल रह गया हो तो हादसों के आशंका को देखते हुए जिलेवासी जिला कलक्टर कार्यालय, संबंधित उपखंड व तहसील कार्यालय और ईमेल ऐड्रेस dm-chu-rj@nic.in व मोबाइल नंबर 01562 -251322 पर खुले बोरवेल की सूचना दे सकते हैं, ताकि उनको त्वरितता से ढकवाया जाकर हादसों से बचा जा सके।
जिला कलक्टर ने कहा कि खुले बोरवेलों को ढकवाने के लिए उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों व नगर निकाय अधिकारियों को समुचित दिशा - निर्देश भी जारी किए गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा