Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आठ दिवसीय फैलोशिप बढ़ाने लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के 120 सदस्य वियतनाम टूर को हुए रवाना

आठ दिवसीय फैलोशिप बढ़ाने लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के 120 सदस्य वियतनाम टूर को हुए रवाना


अलवर। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के 120 सदस्य का दल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2024-25) पी एम जे एफ लायन सुनील अरोडा के नेतृत्व में आज दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात साढ़े 11 बजे वियतनाम के लिए रवाना होंगे। यह फैलोशिप टूर शुक्रवार से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2025 तक रहेगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2024-25) पीएमजेएफ लायन सुनील अरोडा के साथ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ लायन अशोक ठाकुर, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी पी.एम.जे.एफ. लायन के.सी.शर्मा एवं डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर एम जे एफ लायन ओ.पी.मंगल तथा टूर कोऑर्डिनेटर एम.जे.एफ. लायन प्रमोद खैरवाल के संरक्षण में यह यात्रा प्रारंभ होगी।
डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के रीजन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन गिरीश गुप्ता ने बताया कि वियतनाम की यह यात्रा सदभाव बढ़ाने एवं फैलोशिप द्वारा अच्छे संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से रवाना हुई है लुकस्पॉट वेकेशन ट्रेवलिंग एजेंसी द्वारा यह यात्रा टूर ऑपरेटर पायल पटोदिया एवं मानस पटोदिया के साथ शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे से रात को रवाना होगी। जिसमे डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के 120 सदस्य गंगानगर (राजस्थान) से लेकर गुना डिस्ट्रिक्ट (मध्यप्रदेश) तक विभिन्न शहरो से जा रहे है। रीजन 2 सांवरियाँ के अलवर से ही 18 सदस्य इस यात्रा में जा रहे है।
एमजेएफ लायन डॉ.मंजू अग्रवाल, लायन डॉ. वी.के.अग्रवाल, एमजेएफ लायन डॉ. एस.सी.मित्तल, लायन अलका मित्तल, एमजेएफ लायन चन्द्र प्रकाश गुप्ता, लायन मीरा गुप्ता, लायन घनश्याम अग्रवाल, लायन सुधा अग्रवाल, लायन डॉ. ब्रिजेन्द्र गर्गलायन, डॉ.मिथलेश गर्ग, लायन डॉ. महेश जैन, लायन सुनीता जैन, लायन रविन्द्र गर्ग, लायन अनीता गर्ग, लायन सुरेश चन्द गुप्ता, लायन कुमकुम गुप्ता, लायन सतीश भाटिया, लायन आशा भाटिया इत्यादि सदस्य है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द