Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अमेरिका में अप्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर उठाए सवाल  

अमेरिका में अप्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर उठाए सवाल  

जयपुर टाइम्स
अलवर। अमेरिका द्वारा भारतीय अप्रवासियों को अमानवीय तरीके से निर्वासित करने के खिलाफ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की चुप्पी पर कड़ा विरोध जताया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, अलवर के अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में **नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

"भारत का अपमान, सरकार खामोश क्यों?"
प्रवक्ता रिपुदमन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "मोदी सरकार मुर्दाबाद" के नारे लगाए और केंद्र सरकार पर भारतीय नागरिकों की गरिमा की रक्षा में असफल होने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि निर्वासित भारतीयों के **हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरलगाना बेहद शर्मनाक है और **भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करता है।

"केंद्र सरकार की निष्क्रियता शर्मनाक"
मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने नागरिकों की रक्षा करने में विफल रही हैऔर अमेरिका के इस अमानवीय व्यवहार पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस सड़क से संसद तकआंदोलन करेगी और मोदी सरकार की निष्क्रियता को चुनौती देगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें अजीत यादव, गफूर खान, हीरेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, अनवर साजिद, धर्मेंद्र शर्मा, अशोक नंदा, रामगोपाल सोनी** समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द