Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

अलवर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ा चुरानी, ब्लॉक थानागाजी पर लूपिन फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के साथ हुए समझौते के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नोडल अधिकारी एनसीडी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ महेश कुमार बैरवा, तुषारा शंकर, हेड CSR, लूपिन फाउंडेशन, डॉ. नचिकेत सुले, हेड स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं वेद शर्मा, स्टेट हेड, रवि दाधीच जिला स्वास्थ्य अधिकारी लूपिन द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान 72 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया साथ ही लूपिन संस्थान के संस्थापक डॉ देश बंधु गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष में लूपिन फाउंडेशन द्वारा थानागाजी की 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर NCD कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए 8 ECG और 8 Spirometry उपकरणों के साथ-साथ 13 सैमसंग टैबलेट भी भेंट दिए गए।
लूपिन फाउंडेशन द्वारा NCD कार्यक्रम अलवर जिले के 7 ब्लॉक्स के 27 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2023 से चलाया जा रहा है। अतः सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर NCD कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए NCD कोर्नर बनवाए जा रहे है । साथ ही सभी जगह ECG और Spirometer उपकरण भेंट किए गए अतः इसके अतिरिक्त, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 99 उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर निम्न उपकरण दिए गए जिनमें BP मशीन, वेट मशीन, ग्लुकोमीटर, टेबल, चेयर, फुट स्टेप आदि शामिल हैं ताकी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एन सी डी स्क्रीनिंग का कार्य सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द