Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। शहर के लूणकरणसर जाने वाले मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। गांव मीतासर के पास पिकअप लॉरिंग मशीन गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार खेताराम प्रजापत (55), उनकी पत्नी कल्यु देवी (50) और बेटे संजय प्रजापत (30) की मौके पर ही मौत हो गई। सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल के डॉ किशन सिहाग के अनुसार मृतक परिवार वार्ड 15 का रहने वाला था। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से कल्यु देवी का इलाज करवाकर भारतमाला मार्ग से सरदारशहर लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लॉरिंग मशीन का चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि खेताराम प्रजापत सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे। बीकानेर के पांच भाई चौक पर पट्टी का बड़ा व्यवसाय चलाते थे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर राजकुमार की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर अस्पताल में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा