Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सिद्धार्थ दूधवाल ने जीता कांस्य पदक

सिद्धार्थ दूधवाल ने जीता कांस्य पदक


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ के तीरंदाज सिद्धार्थ दूधवाल ने 38वें नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीता है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुए गेम्स में सिद्धार्थ ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राजस्थान कंपाउंड पुरुष टीम में सिद्धार्थ दूधवाल, रजत चौहान, जसमीत सिंह, अजय सिंह शेखावत शामिल थे। टीम ने सीनियर खिलाड़ी व बड़ी बहन स्वाति दूधवाल के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। टीम स्पर्धा के क्वाटर फाइनल मैच में पंजाब को 232-229 से हराया। सेमीफाइनल मैच में हरियाणा से 227-232 से हार का सामना करना पड़ा। कांस्य पदक के मुकाबले में जम्मू कश्मीर को 229-222 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा