Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने ली डीएचएस की बैठक

जिला कलक्टर ने ली डीएचएस की बैठक

खैरथल तिजारा। जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में डीएचएस की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सीएससी/ पीएससी हेतु भूमि आवंटन सहित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत दी जा रही दवाइयां की अस्पताल पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि अस्पताल स्तर के अनुसार सभी दवाइयां उपलब्ध हो एवं एक्सपायरी दवाइयां का नियमित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या की जानकारी लेकर जिन अस्पतालों में चिकित्सक की कमी है उन अस्पतालों में दूसरे अस्पताल से चिकित्सकों के दिन सुनिश्चित कर आमजन को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
बैठक में समीक्षा के दौरान संबंधित जिन संस्थाओं में संस्थागत प्रस्ताव कम है उनमें संस्थागत प्रसव संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पतालों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मौसमी बीमारियों सहित अन्य बीमारीयों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले को टीबी मुक्त करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, जिले के समस्त ब्लॉक सीएमएचओ सहित अस्पतालों के पीएमओ उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द