Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयंती मनाने का उदे्श्य है महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना- जानकी कुमारी और मानविका  

जयंती मनाने का उदे्श्य है महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना- जानकी कुमारी और मानविका  


- पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी की जयंती पर स्कूली व कॉलेज छात्राओं को किया जागरूक
अलवर। पूर्व सांसद युवरानी महेंद्रा कुमारी की जयंती पर गुरुवार को उनकी पौत्री जानकी कुमारी और मानविका ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर के निजी होटल में स्कूली बच्चियों व कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण व अपराधों को लेकर जागरूक करने का काम किया।
युवरानी की जयंती पर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की थीम 'शिक्षा और शिक्षा के साथ किस तरह महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेÓ रही।
युवरानी की पौत्री जानकी कुमारी ने बताया कि उनकी दादी की जयंती पर पहली बार महिलाओं को सुरक्षित एवं नि:शुल्क कानूनी जानकारी के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं आपसी मनमुटावों को मध्यस्थता से भी हल किया जा सकता है। मानविका ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को लीगल एक्ट को लेकर यह कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को अलग-अलग कानूनी जानकारियां दी गई है वहीं उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सही और सटीक जानकारी और शिक्षा हो तो वह अपनी लड़ाई स्वयं लड़ सकती हैं। इस दौरान छात्राओं को रैगिंग, उत्पीडऩ, साइबर अपराध, सेक्स टॉर्सन सहित पोक्सो के मामले में सुरक्षित व सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान जोधपुर ट्रस्ट से आए वकील और काउंसलर ने महिलाओं को लीगल एक्ट के बारे में जानकारी दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द