अलवर। वी-शक्ति के बैनर के अंतर्गत अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव के चौथे चरण में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे अलवर शहर और किशनगढ़ बास टीम के बीच होगा।
वहीं पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अलवर ग्रामीण और मुंडावर टीम के बीच साय 3:00 बजे छठी मिल के पास सिरमौली रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल खेल मैदान में खेला जाएगा।
मुकाबले में विजेता टीमों को माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के खेल मैदान में मैच समाप्त होने के बाद पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे तथा अलवर शहर विधायक और वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान संजय शर्मा होंगे।
विजेता महिला क्रिकेट टीम को रक्षा खडसे सम्मानित करेंगी, वहीं पुरुष विजेता को संजय शर्मा के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
अलवर
अलवर सांसद खेल उत्सव के क्रिकेट फाइनल में मुख्य अतिथि होंगी केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और राजस्थान मंत्री संजय शर्मा


