Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूक्मणी रियाड के निर्देश पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 19,500 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 4 केन्टर सामान जब्त

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूक्मणी रियाड के निर्देश पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई, 19,500 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 4 केन्टर सामान जब्त

जयपुर, 05 फरवरी।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूक्मणी रियाड के निर्देशानुसार बुधवार को सतर्कता शाखा ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में झालाना डूंगरी, सत्कार शॉपिंग सेंटर, गणेश जी मंदिर, सूतमील कॉलोनी और निवारू रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 19,500 रुपये कैरिंग चार्ज वसूला गया और 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया।

उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। मौके पर अतिक्रमणकारियों को समझाइश दी गई और मौखिक रूप से चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण दोबारा न किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पुनः अतिक्रमण पाया गया तो भारी जुर्माना या कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सतर्कता शाखा की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ से अवैध रूप से लगाए गए ठेले, टेंट, कुर्सियां और अन्य सामान जब्त किया गया। यह सामान नगर निगम के गोदाम में जमा कराया गया।

आयुक्त रूक्मणी रियाड ने सतर्कता शाखा को क्षेत्र में नियमित गश्त करने और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में नगर निगम की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

नगर निगम ग्रेटर की सतर्कता शाखा ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Railway decision : 4 घंटे से ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनें रेलवे के निशाने पर, बड़ा फैसला जल्द