Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में काली पट्टी बांधकर किया गया विरोध प्रदर्शन

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में काली पट्टी बांधकर किया गया विरोध प्रदर्शन

अलवर। दिनांक 02.02.2025 को पुलिस अधीक्षक, धौलपुर सुमित मेहरड़ा द्वारा राजकीय ड्यूटी पर कार्यरत परिवहन विभाग के दो परिवहन निरीक्षकों को अकारण हिरासत में लेने एवं वर्दीधारी परिवहन निरीक्षकों के साथ अनुचित व्यवहार करने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा पुलिस अधीक्षक, धौलपुर के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण दिनांक 05.02.2024 को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, अलवर के समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों द्वारा विरोध प्रदर्शित करते हुए काली पट्टी बांधकर राजकार्य सम्पादित किया गया। साथ ही कार्यालय के समस्त परिवहन निरीक्षकगण द्वारा पुलिस अधीक्षक, धौलपुर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही नहीं किए जाने तक सामुहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है, जिससे कार्यालय के लाईसेंस, वाहन पंजीयन, राजस्व अर्जन इत्यादि संबंधी कार्य प्रभावित हुए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत