Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपकारागृह किशनगढ़बास का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश  

उपकारागृह किशनगढ़बास का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश  

अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहनलाल सोनी ने बुधवार को उपकारागृह किशनगढ़बास का निरीक्षण किया। इस दौरान 173 विचाराधीन बंदी निरुद्ध पाए गए, जबकि 4 बंदी पेशी पर गए थे। निरीक्षण में बंदियों से बातचीत कर नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान दो बंदियों ने अधिवक्ता न होने की समस्या बताई, जिस पर तत्काल विधिक सहायता आवेदन भरवाया गया। वहीं, दो बंदियों को बुखार होने पर नर्स को आवश्यक उपचार के निर्देश दिए गए। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक का भी अवलोकन किया गया, जहां पीएलवी की अनुपस्थिति दर्ज की गई।

सोनी ने उपकारागृह में नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों में दवा छिड़काव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। जेल विजिटिंग अधिवक्ता मुकेश सैनी को बंदियों से गोपनीय वार्ता के लिए उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश मौके पर ही जारी किए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत