Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

जिले में एडवेंचर ट्यूरिज्म शुरू करने के प्रस्ताव होंगे तैयार

पर्यावरण संरक्षण हेतु समन्वित प्रयास करने के दिए निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार, कचरे के समुचित निस्तारण आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने वन विभाग सहित संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि समन्वित प्रयास कर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें जिसके धरातल पर बदलाव भी नजर आएं। उन्होंने डीएफओ अलवर को निर्देश दिये कि सिलीसेढ झील को वैटलैंड (रामसर) के रूप में अधिसूचित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सरिस्का टाइगर रिजर्व को प्लास्टिक फ्री टाइगर रिजर्व बनाने हेतु कार्य योजना बनाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सरिस्का अभयारण्य में आरएसआरटीसी के माध्यम से ये व्हीकल यथाशीघ्र शुरू करावे। उन्होंने यूआईटी सचिव को सिलीसेढ झील व अन्य उपयुक्त स्थानों को चिन्हित कर एडवेंचर ट्यूरिज्म को प्रारम्भ करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले की वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही आदि की समीक्षा कर निर्देश दिये कि विभागीय फण्ड के साथ-साथ एनकेप के फण्ड का इसमें समुचित उपयोग करें। उन्होंने जिले की नगर निगम व नगर पालिकाओं के कचरे का विधिवत निस्तारण करने हेतु मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि आवश्यकतानुरूप कचरा निस्तारण की क्षमता में वृद्धि के प्रस्ताव भी तैयार करें। उन्होंने डीटीओ व पुलिस को निर्देश दिये कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। इसी प्रकार उन्होंने निर्देश दिये कि मोडिफाइड व्हीकल पर डीजे माउंट कर उसका उपयोग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सुनिश्चित करें कि रात्रि 10 बजे पश्चात संगीत आदि नहीं बजे।
बैठक में डीएफओ सरिस्का अभिमन्यु सहारण, डीएफओ विस्थापन जे.पी दहिया, सहायक डीएफओ सुश्री कामिनी, यूआईटी के उप सचिव सोहन सिंह नरूका, डीटीओ सुरेश यादव, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक परेश सक्सेना, जीएम डीआईसी मेघराज मीणा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रमेश चन्द सैनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत