Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सूर्य नमस्कार विधालय के प्रार्थना स्थल पर प्रतिदिन हो, जिससे विद्यार्थी मानसिक तनाव मुक्त रहता हैÓ

सूर्य नमस्कार विधालय के प्रार्थना स्थल पर प्रतिदिन हो, जिससे विद्यार्थी मानसिक तनाव मुक्त रहता हैÓ


- श्री ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवाओं ने किया सूर्य नमस्कार
अलवर। क्रीड़ा भारती अलवर के द्वारा श्री ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को सूर्य सप्तमी के दिवस पर युवाओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंत्री रजनीश जैमन ने बताया कि मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा, अध्यक्षता विनोद शर्मा निदेशक ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुख्य वक्ता अरुण जोशी जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती अलवर, विशिष्ट अतिथि विश्मभर दयाल शर्मा अध्यक्ष जिला ब्राह्मण सभा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता जिला मिडिया प्रभारी भाजपा रहे। मुख्य अतिथि ने बताया कि सूर्य नमस्कार विधालय के प्रार्थना स्थल पर प्रतिदिन होना चाहिए जिससे विधार्थियों में तंदुरुस्ती रहती मानसिक तनाव मुक्त रहता है। अध्यक्षता ने बताया कि सूर्य को प्रथम नमस्कार से जीवन में रोशनी बनी रहे जिससे दिन ऊर्जावान बना रहे जीवनशैली में प्रतिदिन प्रथम नमस्कार सूर्य नमस्कार से करना चाहिए जिससे सूर्य भगवान जीवन में रोशनी रखें।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष यश सोमवंशी, जितेन्द्र सैनी, संजय चौधरी, डि पल सैनी, कृति, शारीरिक शिक्षक संघ जिला मंत्री तरुण भदौरिया, हरिओम गुर्जर, राहुल शर्मा, शिवेन्द्र यादव, प्रधानाचार्या मोना दूबे एवं ओसवाल स्कूल स्टाफ सहित युवा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत