Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का सरदारशहर में भव्य स्वागत 

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का सरदारशहर में भव्य स्वागत 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर (निस)। चूरू भाजपा के जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा का सरदारशहर में पहली बार आगमन होने पर पंचायत समिति सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां और पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, सभापति राजकरण चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय नेतृत्व में पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण और भेरू सिंह राजपुरोहित, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष लालचंद छिरगं, सरस डेयरी अध्यक्ष लालचंद मुंड तथा भूमि विकास अध्यक्ष ईश्वर डूडी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, विधानसभा संयोजक राजेंद्र सोनी और भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह के साथ-साथ नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा भी शामिल हुए। स्थानीय नेताओं में पार्षद राकेश जगरवाल, गंगाधर टाक, बाबूलाल प्रजापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा