Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीएनबी आरसेटी द्वारा नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग कैंप का आयोजन

पीएनबी आरसेटी द्वारा नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग कैंप का आयोजन

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को कंपनी बाग शहीद मार्ग के पास पीएनबी आरसेटी द्वारा नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 80-100 लोगो ने नि:शुल्क कैंप का फायदा लिया और उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया। आरसेटी निदेशक जगदीश प्रसाद मीणा के सानिध्य में इस कैंप का आयोजन किया गया जिसमे संकाय सदस्य जय प्रकाश सिंघल, प्रशिक्षक रामेश्वर जांगिड़ व राहुल अठवाल मौजूद रहे। कैंप प्रात : 10 बजे से सायं 5 बजे तक रहा और निदेशक महोदय ने बताया कि समय - समय पर निशुल्क कैंप का आयोजन हम कराते रहेंगे ताकि आम जनता को इसका फायदा मिल सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत