Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोटरी क्लब अलवर द्वारा स्कूल में किए निशुल्क शूज वितरण एवं एनीमिया जांच शिविर का किया आयोजन 

रोटरी क्लब अलवर द्वारा स्कूल में किए निशुल्क शूज वितरण एवं एनीमिया जांच शिविर का किया आयोजन 

अलवर। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दूसरा कैंप 3 फरवरी 2025 सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम, अहीरवास भड़कोल तहसील मालाखेड़ा, अलवर में हीमोग्लोबिन जांच आयरन की दवाई वितरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
रोटरी क्लब अलवर और आईडीबीआई बैंक के सहयोग से किया गया। रोटरी क्लब अलवर के अध्यक्ष दीपक कट्टा ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल मुकेश गर्ग एवं IPDG पवन खंडेलवाल द्वारा किया गया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा रोटरी क्लब अलवर सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
IPDG पवन खण्डेलवाल ने स्कूल को एवं स्कूल के बच्चों को बताया कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और सामाजिक सरोकार में कैसे काम करती है एवं एनीमिया के बारे में जानकारी दी और एनीमिया से बचने के उपायों के बारे में बताया।
कैम्प में लगभग 125 छात्र और छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच की गई जिनका हीमोग्लोबिन कम पाया गया उन्हें दवा वितरित की गई। कैंप में स्कूल के प्रिंसिपल शिक्षक एवं शिक्षकों और क्लब के रोटo सचिव मुकुंद गुप्ता,रोटo कोषाध्यक्ष B D अग्रवाल,रोटo अशोक कुमार का योगदान रहा।
स्कूल के बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच एवं दवाई वितरण में होपवेल नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के स्टाफ का सहयोग रहा।
एनीमिया मुक्त भारत अभियान शिविर के साथ-साथ स्कूल में 155 जोडी शूज का रोटरी क्लब अलवर द्वारा निशुल्क वितरण किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत