Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

अलवर में भी रहा चिकित्सकों का विरोध, रखा दो घंटे का पेन डाउन

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
अलवर में भी रहा चिकित्सकों का विरोध, रखा दो घंटे का पेन डाउन

अलवर। बाड़मेर की घटना पर प्रदेशभर में चिकित्सकों में रोष व्याप्त है, उसी के तहत सोमवार को अलवर में भी चिकित्सा अधिकारियों ने रोष व्याप्त किया। जहां अलवर जिले में भी 2 घंटे का पेन डाउन हड़ताल चिकित्सा अधिकारियों ने किया।
इस मामले में अलवर के जिला अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर विजय चौधरी ने बताया जिस तरह एक एसडीएम ने बाडमेर में एक चिकित्सा अधिकारी के साथ अभद्रता से व्यवहार किया वह बहुत निंदनीय है। इस तरहा उन्हें अभद्रता नहीं करना चाहिए था। चौधरी ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी रात दिन मेहनत करके मरीजों की सेवा करते हैं लेकिन एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस तरह से अभद्रता करे तो यह निन्दनीय है। इसको लेकर पूरे राजस्थान में रोष है। उसी के तहत अलवर जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों ने सोमवार को विरोध जताया। जिसके तहत 2 घंटे का पेन डाउन बहिष्कार किया है। जिले भर के सभी डॉक्टर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।