Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

5 कार्यालयाध्यक्षों को किए नोटिस जारी

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने रसद विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता, कंट्रोल रूम, सामान्य शाखा, आवक-जावक शाखा सहित विभिन्न शाखाओं व विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्मिकों के समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं मिलने पर 5 कार्यालयाध्यक्षों को अधिनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखने की लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्यालयों व शाखाओं में रिकॉर्ड का संधारण सुव्यवस्थित तरीके से किया जावे, कार्यालय व आसपास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर अपने अधीनस्थ विभागों का औचक निरीक्षण करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत