Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

अलवर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आमजन को स्वच्छता के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नंगली सर्किल के समीप बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता समन्वयक नगर निगम की कनिष्ठ अभियंता कृति विजय की ओर से विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पर सांवरमल यादव, द्वितीय स्थान पर रविता कुमारी और तृतीय स्थान पर प्रिंस कुमार विजयी रहे। इस दौरान सभी विजेताओं को पुरुस्कार दिए गए। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को स्वच्छता के संबंध में संदेश दिया गया।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह नरूका ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैले का उपयोग करें ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत