Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिलाओं को कृषि उत्पादों व हैंडीक्राफ्ट से आय बढ़ाने की दी जानकारी

महिलाओं को कृषि उत्पादों व हैंडीक्राफ्ट से आय बढ़ाने की दी जानकारी

अलवर

गुरुवार को महिला अधिकारिता के आदेश अनुसार महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना एन. ई. बी स्पेक्ट्रा संस्था द्वारा महिलाओं को कृषि उत्पादों और हैंडीक्राफ्ट से आय बढ़ाने एवम् नवीन तकनीकी की जानकारी दी गई दया नगर कॉलोनी अलवर में कार्यशाला का आयोजन हुआ इस दौरान विशेषज्ञ गीता देवी ने महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी जिसमे महिलाओ को बताया गया कि बालों के सजाने के समान जैसे टायरा आर्टिफिसिल फ्लावर, क्रिस्टल फ्लावर, फेयरी फ्लावर व मिट्टी के सजावटी बर्तन और आचार पापड़ जैसी आदि सामाग्री घर में ही बनाई जा सकती है। महिलाए मेहनत और दृढ़ संकल्प से कठिनाइयों का सामना करते हुए अपना व परिवार का जीवन पटरी ला सकती हैं इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 15-20महिलाए मौजूद रही सामाजिक सलाहकार रजनी ने बताया कि महिलाओं को अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए।शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती है आर्थिक तंगी से गुजरी महिलाओ के लिए पहले जहां घर चलना मुश्किल था वहीं अब वह परिवार का खर्चा उठाने के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन कर सकती है कानूनी सलाहकार साक्षी ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चल रही रोजगार योजनाओं के साथ साथ अपने व्यवसाय को कैसे आगे बढ़ाएं के बारे में जानकारी दी इस मौके पर सुमन,आरती,माया,सुगना,विमला,कलावती, बीना,सुमन, ललता, विनिता आदि मौजूद रही

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश