Haryana News: हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में प्रॉपर्टी आईडी में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया है। गुरुग्राम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान प्रॉपर्टी आईडी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने के बाद इस मामले से संबंधित नगर परिषद पटौदी/जटौली मंडी के ME और बिल्डिंग इंस्पेक्टर को अगले 3 महीने तक आदि सैलरी दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान एजेंडे में रखे गए 15 मामलों में से 11 का निपटारा किया।
ME और इंस्पेक्टर के एनसीआर से बाहर तबादले के निर्देश भी हुए जारी
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुग्राम में मीटिंग के दौरान लोगों की समस्या सुनते हुए प्रॉपर्टी आईडी में लापरवाही बताने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सीएम ने प्रॉपर्टी आईडी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने के बाद इस मामले से संबंधित नगर परिषद पटौदी/जटौली मंडी के ME और बिल्डिंग इंस्पेक्टर की आधी सैलरी काटने के साथ दोनों का एनसीआर से बाहर तबादला करने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने वाले और लापरवाही बनाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर खड़ा एक्शन लेने के बाद कड़ा है। इस मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रदेश के स्कूलों में सुधार करने हेतु करोड़ों रुपए की योजना को भी मंजूरी दी है।


