Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Rajasthan Irrigation Project : राजस्थान के 32 गांवों के किसानों की मौज, बैथली सिंचाई परियोजना की नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

Rajasthan Irrigation Project : राजस्थान के 32 गांवों के किसानों की मौज, बैथली सिंचाई परियोजना की नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत है। अब किसानों की खेत के लिए पर्याप्त पानी देने के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। बैथली सिचाई परियोजना से जुड़े किसानों को इस फैसले का लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से सिंचाई के पानी का इंतजार कर रहे किसानों को अब नहरों के माध्यम से पानी मिलने जा रहा है।

वीरवार से बैथली सिंचाई परियोजना की दाई और बाई नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र बहर में पानी जाएगा। इससे लाभ मिलेगा तथा करीब 5 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी। नहरों में पानी पहुंचने से रबी की फसलों को संजीवनी मिलेगी और किसानों को सिंचाई के लिए काफी राहत मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश मीणा ने बताया कि वैधली सिंचाई परियोजना की दाई और बाई नहर में वीरवार को पानी छोड़ा जाएगा। इससे लगभग 5 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। परियोजना से जुड़े 32 गांवों के किसानों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।

40 करोड़ की लागत से नहरों के कायाकल्प की तैयारी

बैथली सिंचाई परियोजना से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ नहरों की स्थिति सुधारने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे है। विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने बताया कि परियोजना की दाई और बाई नहर के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के लिए राज्य सरकार को करीब 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए है। प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद नहरों के कायाकल्प का कार्य करवाया जाएगा। नहरों के जीर्णोद्धार से सिंचाई व्यवस्था को दीर्घकालीन मजबूती मिलने की उम्मीद है। समय के साथ मरम्मत एवं आवश्यक सुधार करवाए जाएंगे।

32 गांवों की खेती को मिलेगा फायदा

बैथली परियोजना की दाईं और बाई नहर से 32 गांवों की करीब 5 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलना क्षेत्र के कृषि विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है। ऐसे में नहरों के माध्यम से मिलने वाला पानी किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। खासकर रबी सीजन में फसलों को समय पर पानी मिलने से किसानों को राहत मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन