Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आरएएस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आरएएस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

खैरथल-तिजारा। आगामी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्रारंभिक भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिला कलेक्टर किशोर कुमार और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने राजकीय विद्यालय हरसोली, राजकीय विद्यालय ततारपुर, महात्मा गांधी स्कूल मुंडावर सहित मुंडावर के अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार ने परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा, स्वच्छता, और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मुंडावर सुरेश कुमार बलई, तहसीलदार लोकेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश