Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू, जिले में जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू, जिले में जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर 

खैरथल-तिजारा

- 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान', ग्राम सभाओं के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक।
- जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने अभियान का शुभारंभ कर प्रचार-प्रसार वाहनी को रवाना किया स्वास्थ्य विभाग को व्यापक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश।
- शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में कुष्ठ रोग की जानकारी दी जाएगी, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक।
- आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं की टीम गाँव-गाँव जाकर करेगी सर्वे और जागरूकता अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रांतियों को दूर करने पर रहेगा विशेष ध्यान।
- अभियान की थीम – "आईए सब मिलकर जागरूकता बढ़ाएं, भ्रांतियां दूर करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति छूट न जाए"।
- सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया – कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है, सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज उपलब्ध।
- प्रचार-प्रसार वाहनी को रवाना करने के दौरान नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पूरणमल मीणा और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी रहे मौजूद।
- सरकार का उद्देश्य – कुष्ठ उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाकर रोगियों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।