Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जूट प्रोडक्ट उद्यमी 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जूट प्रोडक्ट उद्यमी 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से नीमराणा ब्लाक के गाँव रोडवाल में 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जिला विकास अधिकारी, मुकेश गुर्जर जिला अग्रणी प्रबंधक पीएनबी बहरोड़, विनोद कुमार मीणा पीएनबी शाखा प्रबंधक बहरोड़, जसवंत सिंह पूर्व सरपंच रोडवाल, प्रिंस सक्स्सेना ब्लाक परियोजना अधिकारी नीमराणा, जे पी मीणा आरसेटी संस्था निदेशक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। संस्था निदेशक जे पी मीणा ने सभी अतिथियो का गुलदस्ता भेंटकर और राजस्थानी परिधान साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई 35 महिलाओ द्वारा भाग लिया गया है।
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जिला विकास अधिकारी ने बताया की महिला सशक्तिकरण एवं गरीबी उन्मूलन में आरसेटी का अहम योगदान निभा रही है, प्रशिक्षण से महिलाओ की जीवन शैली व वित्तीय समावेशन को नई दिशा मिलेगी मुकेश गुर्जर जिला अग्रणी प्रबंधक पीएनबी बहरोड़ ने महिलाओ को बैंकिंग सम्बन्धी व रोजगार से जोड़ने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आरसेटी निदेशक जे पी मीणा ने बताया की अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी संस्था विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस अवसर पर संकाय सदस्य जयप्रकाश सिंघल, शशिकला क्लस्टर मैनेजर नीमराणा, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश