Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को डिजिटल सखी नवाचार व महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच अवार्ड 

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को डिजिटल सखी नवाचार व महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच अवार्ड 


जयपुर टाइम्स
चूरू (निस)। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को उनकी महत्वाकांक्षी संकल्पना डिजीटल सखी नवाचार व महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच अवार्ड -2024 के लिए चुना गया है। राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका ने बताया कि जिला कलक्टर के नवाचार डिजीटल सखी कार्यक्रम व महिला सशक्तीकरण प्रोजेक्ट को स्कॉच अवार्ड-2024 के लिए शॉटलिस्ट किया गया है। जिला कलक्टर को 15 फरवरी, 2025 को सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोदी रोड़, नई दिल्ली में आयोजित 100 वें स्कॉच सम्मिट में स्कॉच अवार्ड-2024 प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में डिजिटल सखी नवाचार के माध्यम से राजीविका से जुड़ी महिलाओं को कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण दिया गया था। नवाचार को आगे बढ़ाते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की नई संकल्पना पर महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिले में शुरू किए गए डिजीटल सखी 2.0 नवाचार अंतर्गत राजीविका से जुड़ी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एआई, चैट जीपीटी, साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल एप्लीकेशन व ऑनलाइन पेमेंट आदि कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। महिलाएं अपनी दैनिक गतिविधियों में मोबाइल पर आईटी एप्लीकेशन का उपयोग करने के साथ रोजगारपरक गतिविधियों में प्रशिक्षण का लाभ उठा रही हैं। वर्तमान में यह कार्यक्रम जिलेभर से 01 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य जिले के सभी 07 ब्लॉकों में संचालित किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा