Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजगढ़ पहुंची राज्य स्तरीय टीम 

राजगढ़ पहुंची राज्य स्तरीय टीम 

-

आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर टाइम्स
चूरू(निस)। नीति आयोग की ओर से आशान्वित ब्लॉक के रूप में चयनित चूरू जिले के राजगढ़ ब्लॉक में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग के आठों संकेतकों की प्रगति के लिए उपजिला अस्पताल राजगढ़ का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी और प्रभावी मॉनीटरिंग के संदर्भ में चर्चा की। नीति आयोग के एबीएफ वसीम अहमद ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम में जयपुर मुख्यालय से संयुक्त निदेशक डॉ सुभाष खोलिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सीकर यूनिट हैड डॉ अंकुर सांगवान, डब्ल्यूएचओ चूरू कंसल्टेंट डॉ इरफान शामिल रहे। टीम ने उपजिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था, दवा वितरण, प्रयोगशाला, लेबर रूम और वार्ड की व्यवस्थाएं देखी और संबंधित कार्मिकों से इंडिकेटर्स के संबंध में जानकारी ली। डॉ सुभाष खोलिया ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए विभिन्न इंडिकेटर्स पर अपेक्षित प्रगति लाते हुए ब्लॉक को आशान्वित से विकसित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही। टीम ने उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा से मिलकर स्वास्थ्य विभाग की प्रगति से अवगत करवाया।
उपजिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ हर्षिता राव व ब्लॉक सीएमएचओ डॉ मनोज झाझड़िया ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा