जयपुर टाइम्स
तारानगर (निस)। वन विभाग सहित समस्त विभागों में मनरेगा श्रमिक पंचायत की अनुमति व आईडी से लगवाने की मांग को लेकर तारानगर सरपंच संघ ने गुरुवार जो सरपंच फोर्म अध्यक्ष दर्शना मेघवाल के नेतृत्व में विकास अधिकारी कार्यवाहक विनोद धायल को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से सरपंच संघ ने बताया कि महात्मा गांधी मनरेगा योजना में श्रमिक दूसरी पंचायत व दूर दराज क्षेत्र (5 किमी दायरे) से बाहर लगाने पर संबधित ग्राम पंचायत की बिना अनुमति के नहीं लगाया जाए। संघ ने मनरेगा में श्रमिक दूसरी पंचायत, दूसरी जगह वन विभाग सहित समस्त विभाग में श्रमिक संबधित ग्राम पंचायत की आईडी से लगवाने की मांग की है। संघ ने बताया कि इनके बिना संबधित ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित होते है। मांग पूरी नहीं होने पर सरपंच संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रधान संजय कस्वां, सुभाष, जीवणराम, राजेंद्र, ख्यालीराम, कमला, मोहरसिँह, सपना, जैता देवी, चंदूराम सहित सरपंच मौजूद रहे।
चुरू
मनरेगा श्रमिक पंचायत आईडी से लगवाने की मांग


