Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुशासन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में कार्यालय का किया गया निरीक्षण

सुशासन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में कार्यालय का किया गया निरीक्षण

खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर किशोर कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जिलेभर में कार्यालय में कार्मिकों की समय पर उपस्थित जाँचने तथा सुशासन हेतु सभी विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने जिले में सुशासन बनाए रखने हेतु जिले के सभी कार्यालय में कार्य प्रणाली, समयबद्ध कार्यालय संचालन तथा आमजन की समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता जांचने हेतु जिले के 35 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ई-फाइल प्रणाली, पदस्थापित कार्मिकों की संख्या एवं उपस्थित कार्मिकों की संख्या सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान विभिन्न कार्यालय के 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को संबंधित कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए साथ ही आगे भी संबंधित कार्मिक द्वारा इसी प्रवृत्ति को अपनाये जाने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश