Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रयागराज महाकुंभ के लिए एयरलाइंस द्वारा बढ़ाए गए किराए को कम करें सरकार - ग्राहक पंचायत

प्रयागराज महाकुंभ के लिए एयरलाइंस द्वारा बढ़ाए गए किराए को कम करें सरकार - ग्राहक पंचायत


अलवर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जो की एक राष्ट्रव्यापी ग्राहक संगठन ने केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू को एक ज्ञापन भेजकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए एयरलाइंस कंपनियों द्वारा बढाये गए किराए को कम करने की मांग की है।
ग्राहक पंचायत के नगर सचिव उमेश लवानिया ने बताया कि बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) बीना महावर को ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन एवं जयपुर प्रांत अ यास मंडल आयाम प्रमुख एडवोकेट रचना गोयल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा गया, जिसकी एक-एक प्रतिलिपि केंद्रीय उड्डयन राज मंत्री मुरलीधर मोहोल, उड्डयन विभाग के महानिदेशक फैज अहमद किदवई एवं राष्ट्र्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त निधि खरे को भेजी गई है। इस अवसर पर सुनील जैन व रचना गोयल ने कहा कि हवाई किराया किसी भी शहर की दूरी के हिसाब से तय होने चाहिए ना की मांग के अनुसार। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का शोषण करते हुए एयरलाइंस द्वारा 4 से 10 गुना किराया वसूलना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अनुसार अनुचित व्यापार व्यवहार है, जिसका हम घोर विरोध करते हैं।
राष्ट्रीय योजना अंतर्गत संपूर्ण देशभर में दिए गए ज्ञापनों के माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग की गई है कि सरकार तुरंत बढ़ा हुआ किराया वापस ले और जो अधिक किराया वसूल कर चुके हैं उसे ग्राहकों को वापस लौटाएं अन्यथा ग्राहक पंचायत भारत के सभी हवाई अड्डों व एयरलाइंस के कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश