Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली


अलवर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के नंगली सर्कल से काशीराम चौराहे तक स्कूली बच्चों के साथ यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके तहत ट्रैफिक के तमाम अधिकारी उनके साथ रहे और रैली में शामिल रहे ट्रैफिक सीओ मुकेश चौधरी ने बताया 1 जनवरी से 31 जनवरी तक हमारा सड़क सुरक्षा चल रहा है जिसके तहत हम कई कार्यक्रम आयोजित करते हुए आ रहे हैं, जिससे लोगों मैं जागरूकता आए और आमजन ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस बीच हमने कई कार्यक्रम आयोजित किए जिसमे आई कैंप भी लगाए, नुक्कड़ नाटक किए, स्कूल कॉलेज में जाकर लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील भी की है। आज हमने स्कूल के 100 बच्चों के साथ शहर के मुख्य मार्गो से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया है। यह रैली नंगली सर्किल से लेकर होप सर्कस, घंटाघर होते मेरे काशीराम चौराहे पहुंची। उन्होंने कहा कि लगातार हमारा ट्रैफिक को लेकर जागरूकता अभियान चालू रहेगा और जो भी ट्रैफिक नियमो की पालना नहीं करेगा उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश