Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वच्छता जागरूकता के लिए दो साइकिलिस्ट का अनूठा प्रयास

स्वच्छता जागरूकता के लिए दो साइकिलिस्ट का अनूठा प्रयास

इंडिया गेट से गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा में देंगे स्वच्छता का संदेश

साइकिल पर 1447 किलोमीटर का संदेशपरक सफर

उदयपुर, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के विजन को साकार करने के उद्देश्य से देश के दो साइकिलिस्ट अकबर अली बंदूकवाला और ऋषभ जैन नई दिल्ली के इंडिया गेट से मुम्बई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा करते हुए स्वच्छता का संदेश देंगे।

वर्तमान में चीन में प्रवासरत उदयपुर के मूल निवासी अकबर अली बंदूकवाला ने बताया कि 'स्वच्छ भारत-एक कदम स्वच्छता की ओर' विषय पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वे अपने साथी ऋषभ जैन के साथ साइकिल के सहारे अपने इस सफर की शुरुआत सोमवार 20 जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट से करेंगे और 22 जनवरी को भीलवाड़ा होते हुए उदयपुर के खेरवाड़ा पहुंचेंगे। इसी बीच उदयपुर के डीपीएस स्कूल में इन साइकल यात्रियों का सम्मान किया जाएगा। यहां से 23 को खेरवाड़ा से रवाना होकर नडियाद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल पर कुल 1447 किलोमीटर के इस सफर का समापन 26 जनवरी को मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान