Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिशा बैठक: समन्वय से योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं - सांसद राहुल कस्वां 

दिशा बैठक: समन्वय से योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं - सांसद राहुल कस्वां 

चूरू। सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला प्रमुख वंदना आर्य, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, तारानगर प्रधान संजय कस्वां सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

विकास कार्यों पर जोर
सांसद कस्वां ने विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी हो। महानरेगा में भौतिक संरचनाओं का विकास, पंचायतों में खेल मैदान, जलभराव से मुक्ति और कचरा प्रबंधन पर काम करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देश
जिला कलेक्टर ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर बल दिया। जिला प्रमुख वंदना आर्य ने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक मनोज मेघवाल ने कृषि, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए समर्पित प्रयास करने की अपील की।

विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
बैठक में पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम-श्री योजना, ग्राम सड़क योजना, वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा