Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वामित्व योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि 

स्वामित्व योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि 

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि आज, 18 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में स्वामित्व योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री करेंगे संवाद
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को पट्टे सहित प्रॉपर्टी पार्सल का वितरण करेंगे और उनके साथ संवाद भी करेंगे।

नोडल अधिकारी की नियुक्ति
इस कार्यक्रम के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस कार्यक्रम में जिले के लाभार्थियों और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश