Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्षेत्र विकास और जनकल्याण प्राथमिकता: सरोज यादव, प्रधान पंचायत समिति बहरोड़  

क्षेत्र विकास और जनकल्याण प्राथमिकता: सरोज यादव, प्रधान पंचायत समिति बहरोड़  

बहरोड़। पंचायत समिति बहरोड़ की साधारण सभा की बैठक प्रधान सरोज बस्तीराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

प्रमुख मुद्दे और निर्णय
बैठक में जलदाय विभाग और जल जीवन मिशन की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने समाधान के लिए मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। नरेगा की वार्षिक योजना 2025-26 और एसएफसी एवं एफएफसी की कार्य योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

सरपंचों के कार्यकाल विस्तार पर आभार
राजस्थान के सरपंचों के कार्यकाल को प्रशासक के रूप में बढ़ाने के फैसले पर सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

दुर्घटना पर श्रद्धांजलि
कोटपूतली बोरवेल दुर्घटना में मृत चेतना को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन किया गया। प्रधान सरोज यादव ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश