Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लुपिन फाउंडेशन: दस हजार किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण, आय वृद्धि पर जोर 

लुपिन फाउंडेशन: दस हजार किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण, आय वृद्धि पर जोर 

अलवर। लुपिन ह्यूमन वेल्फेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, जो लूपिन लिमिटेड के सीएसआर के तहत संचालित है, ने अलवर जिले में कृषि आधारित आजीविका परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत मालाखेड़ा और राजगढ़ ब्लॉक के 10,000 किसानों को अगले तीन वर्षों तक लुपिन फार्मर्स स्कूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के मुख्य विषय
लुपिन फार्मर्स स्कूल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल प्रबंधन, फसलों की पैदावार बढ़ाने, मार्केट लिंकेज और पशु चिकित्सा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों – प्री सीजन, मिड सीजन और एंड सीजन – में दिया जाता है।

आधुनिक तकनीक का उपयोग
कृषि के 100 डेमो प्लॉट पर बूंद-बूंद सिंचाई, रेन पाइप, मलचिंग और क्रॉप कवर जैसी तकनीकों का उपयोग कर उन्नत खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रमुख फसलें सरसों, प्याज और सब्जियां हैं।

कृषि और पशुपालन पर जोर
किसानों को खेत की तैयारी, बुवाई की विधि, खाद प्रबंधन और पशुपालन संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही, कृषि विभाग की योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना में विभिन्न विशेषज्ञों और लुपिन सारथी का सहयोग मिल रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश