Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा अध्यक्ष सैनी व जिला प्रतिनिधि महर्षि का स्वागत

भाजपा अध्यक्ष सैनी व जिला प्रतिनिधि महर्षि का स्वागत


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़ (निस)। भाजपा के नवनियुक्त रतनगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष महेश सैनी व भाजपा जिला प्रतिनिधि ओम महर्षि का हनुमान पुस्तकालय की गली के मार्केट के व्यापारियों ने शाल, साफा व पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सैनी व जिला प्रतिनिधि महर्षि ने कहा कि पार्टी की रीति नीति के साथ संगठन कार्य को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विकास सारस्वत, महेश सेवदा, लालचंद सोनी, चैनरूप सोनी, नरेंद्र झवर, लालचंद जांगिड़, श्याम सुंदर सोनी, राकेश सैनी, अनूप शर्मा, राजेन्द्र मंडावरा, भगवती प्रसाद सोनी, रमेश इत्रवाला सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा