Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पांच माह से व्यर्थ बह रहा 'नीर' पाइप लाइन लीकेज, अधिकारी बेपरवाह 

पांच माह से व्यर्थ बह रहा 'नीर' पाइप लाइन लीकेज, अधिकारी बेपरवाह 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर (निस)। शहर में जल संकट के बीच पानी की बर्बादी का मामला सामने आया है। मेगा हाईवे स्थित राम मंच के सामने पिछले पांच महीने से पाइप लाइन लीकेज की समस्या से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपखंड क्षेत्र में बहादुर सिंह कॉलोनी, बीकानेर रोड, मदीना कॉलोनी, रामनगर, श्री राम मन्दिर के पिछे की गलियों सहित कच्चा बस स्टैंड और रोडवेज बस स्टैंड सहित कई प्रमुख स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है। पानी जमा होने से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से निर्मित सड़कें जर्जर हो गई हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम दिव्या चौधरी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पीएचडी विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। विडंबना यह है कि जहां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भीषण कमी है, वहीं प्रशासनिक लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन व्यर्थ बह रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा