Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

हेमंत कुमार यादव होंगे खैरथल-तिजारा के नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
हेमंत कुमार यादव होंगे खैरथल-तिजारा के नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी


अलवर। नवसृजित जिला खैरथल-तिजारा के अब हेमंत कुमार यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी होंगे। उन्हें आयुक्त, आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर के आदेश पर नए जिले खैरथल-तिजारा का नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा नियुक्त किया गया है।
खैरथल-तिजारा में अभी तक अलवर जिले से ही कार्य हो रहा था। इस आदेश के बाद अधिकारी लगाने पर जिला खैरथल-तिजारा में राजस्थान सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट खोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में तेजी आएगी। अभी तक यादव करीब 3 वर्षों से जिला अलवर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।