Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

'कनेक्टिंग विथ द कॉज' प्रतियोगिता से कानूनी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास 

'कनेक्टिंग विथ द कॉज' प्रतियोगिता से कानूनी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास 

अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के निर्देशानुसार नालसा द्वारा 'कनेक्टिंग विथ द कॉज' शीर्षक के तहत राष्ट्रव्यापी रील और लघु फिल्म प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोहन लाल सोनी की अध्यक्षता में विधि महाविद्यालयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें नालसा की योजनाओं को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने के लिए विधि छात्रों को रील और लघु फिल्में बनाने का निर्देश दिया गया।
प्रतियोगिता में नालसा की तीन योजनाएं, जैसे मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं, गरीबी उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं और बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, को विषय के रूप में चुना गया है।
सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कानूनी सेवाओं और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक और नवाचारी प्रयास किए जाएंगे। प्रविष्टियों का जिला स्तर पर चयन कर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजा जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश