Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लोढा स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जीते पदक।

लोढा स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में जीते पदक।


संवाददाता बाली

फालना पाली /जिले के चाणोद स्थित एस.पी.यू. जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित कनकराज सावंतराज लोढा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वर्ण पदक विजेताओं में मीरा सिंह, रौनक शर्मा, ईशप्रीत कौर, ईशिता, कृतिका सिंह और चन्द्रेश चौहान शामिल रहे। रजत पदक अन्विता शर्मा, हीरल राव, दिव्या चंदानी, असीमा, तीर्था दवे और विभु अग्रावत ने हासिल किया। वहीं, कांस्य पदक जय परिहार और हुनर वैष्णव ने जीता।

इस सफलता में प्रभारी टीकमाराम सोलंकी, सह प्रभारी रतन चौधरी और वंदना दवे ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय समुदाय ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

इलेक्ट्रिक बसें बनाएगी साइबर सिटी का सफर आसान, 25 से अधिक रूट हुए फाइनल