Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ टीम ने बांटे जरूरतमंदो को गर्म वस्त्र

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ टीम ने बांटे जरूरतमंदो को गर्म वस्त्र


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर(निस)। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित कर सर्दी से बचाने की सराहनीय पहल की हैं। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से सत्य सनातन के सर्वश्रेष्ठ दिन विप्र महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या प्रभा पारीक की अगुवाई व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू दाधीच के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री भोजक, उपाध्यक्ष प्रेमलता सारस्वत व उमा भोजक, महामंत्री अंजना भोजक के सानिध्य में महिला प्रकोष्ठ ने सर्दी से बचाव करने के लिए जरूरतमंद लोगों को बस्ती में जाकर गर्म वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। सेवा के इस कार्य में कनक भोजक व सरिता शर्मा सहित सभी महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन हर एक सामाजिक स्तर पर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि सभी के साथ सहयोग, विश्वास ओर समर्पण भावना से विप्र फाउंडेशन का कारवां दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Train Feature : लोहारू, चिड़ावा और झुंझुनूं होकर गुजरने वाली ट्रेन में बड़ा बदलाव, 22 कोचों के साथ नए साल में शुरू होगी नई सुविधा