Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए किया कम्बल वितरण  जयपुर टाइम्स 

कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए किया कम्बल वितरण  जयपुर टाइम्स 


रतनगढ़(निस)। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को रतनगढ़ नागरिक परिषद ट्रस्ट, दिल्ली एनसीआर की ओर से मकर संक्रांति की शाम स्थानीय अशोक स्तम्भ के पास कम्बल वितरित की गई। परिषद् के सहयोजित ट्रस्टी संतोष कुमार इंदौरिया, पुलिस उप अधीक्षक अनिल कुमार व सी आई दिलीप सिंह शेखावत के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में 100 कम्बलें बांटी गई। परिषद् के सचिव कुणाल व्यास ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र वितरण योजना के अंतर्गत निर्धन बच्चों को स्वेटर और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण के कार्यक्रम इस माह में निरंतर चलाए जाएंगे। इस अवसर पर गिरधारी लाल बाजोरिया, मनोज जोशी, पवन सराफ, अरुण रामगढ़िया, सुरेश सिंधी आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IPS बनने की जिद में संकल्प शर्मा ने ठुकरा दिया था जॉब ऑफर लेटर, अब गौतमबुधनगर पुलिस कमिश्नरेट में संभालेंगे जॉइंट सीपी की जिम्मेदारी