Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मकर संक्रांति पर किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मकर संक्रांति पर किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अलवर। हेल्प ऑल फाउंडेशन ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, पशुओं के लिए दवाइयों का दान, और गरीबों के लिए कपड़ों का वितरण किया गया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह “पोषबड़ा” आयोजन के साथ हुई, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य चंद्रप्रकाश, विजय यादव, मुकेश कुमार, वेदप्रकाश, दिनेश कुमार, संजय, कविता वशिष्ठ, अभिनव तिवारी, यतेन्द्र प्रधान आदि उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से यह संदेश दिया गया कि मकर संक्रांति जैसे पर्व समाज के हर वर्ग और जीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करते हैं। फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने का था, बल्कि समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना भी था हेल्प ऑल फाउंडेशन के इस आयोजन को स्थानीय लोगों ने सराहा और फाउंडेशन के इस नेक कार्य के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन