Haryana News: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एक्शन मोड में नजर आए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कड़े फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम जिले के राजस्व विभाग के पटवारी मंदीप हुड्डा के खिलाफ लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर पटवारी को तुरंत सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा एक महीने का वेतन
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारी का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रॉपर्टी आईडी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने के बाद इस मामले से संबंधित नगर परिषद पटौदी/जटौली मंडी के ME और बिल्डिंग इंस्पेक्टर को अगले 3 महीने तक आदि सैलरी दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान एजेंडे में रखे गए 15 मामलों में से 11 का निपटारा किया।
ME और इंस्पेक्टर के एनसीआर से बाहर तबादले के निर्देश भी हुए जारी
सीएम ने प्रॉपर्टी आईडी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने के बाद इस मामले से संबंधित नगर परिषद पटौदी/जटौली मंडी के ME और बिल्डिंग इंस्पेक्टर की आधी सैलरी काटने के साथ दोनों का एनसीआर से बाहर तबादला करने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने वाले और लापरवाही बनाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर खड़ा एक्शन लेने के बाद कड़ा है। इस मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रदेश के स्कूलों में सुधार करने हेतु करोड़ों रुपए की योजना को भी मंजूरी दी है।


