Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीएनबी बैंक के नवीन परिसर का हुआ उद्धघाटन

पीएनबी बैंक के नवीन परिसर का हुआ उद्धघाटन

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक की गूगलकोटा शाखा का घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र के नवीन परिसर में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
बैंक के जयपुर अंचल के अंचल प्रबंधक राजेश भौमिक के कर- कमलों से फीता काट कर उद्धघाटन किया गया। समारोह में गिरिवर कुमार अग्रवाल, मंडल प्रमुख अलवर द्वारा घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सचिव राजा सोनी, अध्यक्ष आर एस अरोड़ा व देवेंद्र पाल सिंह भवन मालिक को पुष्प गुच्छ भेंट कर साफा पहनाया।
राजेश भौमिक, अंचल प्रबंधक द्वारा अपने उद्बोधन में पंजाब नेशनल बैंक की गौरवमयी 130 वर्षीय यात्रा का इतिहास साझा करते हुए बैंक की समर्पित सेवाओं का विश्वास दिलाया।
गिरिवर कुमार अग्रवाल मंडल प्रमुख अलवर ने अपने उद्बोधन में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक कोटपूतली बहरोड़ जिले का अग्रणी बैंक है जोकि अब घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों हेतु भी अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेगा। समारोह में घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सचिव राजा सोनी ने भी औद्योगिक क्षेत्र में शाखा खुलने पर बधाई देते हुए अधिकतम उद्यमियों को बैंक से जोड़ने व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया समारोह में धर्मेंद्र मीणा एमसीसी हेड, कोटपूतली बहरोड़ जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक मुकेश गुर्जर, जिले की शाखाओं के शाखा प्रबंधक, कृषि अधिकारी व मार्केटिंग अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण के साथ एक बैठक आयोजित कर उद्यमियों के विचार जाने गए। चंद्र मोहन यादव शाखा प्रबंधक द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया व अजय सक्सेना वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात बैंक के कृषक प्रशिक्षण केंद्र नीमराना में भी नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ नव वर्ष स्नेह मिलन व औद्योगिक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बैंक की महत्ता विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन