Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री बजट संवाद कार्यक्रम में अलवर से राजस्थान लैबोरेटरी टैक्नीशियन प्रदेशाध्यक्ष मीणा एवं संविदा ठेका के प्रदेश सचिव जोशी जाएंगे

मुख्यमंत्री बजट संवाद कार्यक्रम में अलवर से राजस्थान लैबोरेटरी टैक्नीशियन प्रदेशाध्यक्ष मीणा एवं संविदा ठेका के प्रदेश सचिव जोशी जाएंगे


अलवर। राज्य सरकार बजट सत्र से पूर्व समस्त कर्मचारियों और संगठनो के प्रमुखों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। जिसमें कल सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री कार्यालय पर भिन्न-भिन्न राज्य स्तरीय सरकारी-अर्धसरकारी संघ के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिसमें अलवर से राजस्थान अखिल लैबोरेटरी टैक्नीशियन के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम मीणा एवं संविदाकर्मियों एवं संविदा ठेका के प्रदेश सचिव यश जोशी जाएगे।
प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम मीणा ने बताया कि कर्मचारी कि बेहद सी उम्मीद इस बजट से जुड़ी हुई है जिसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का मौका मिला है। इसके साथ ही स पूर्ण राजस्थान में समस्त सरकारी विभागों में कार्यरत ठेका कार्मिकों का समान वेतन समान काम, भर्ती में इन सभी कर्मचारियों को बोनस अंक मिलना एवं सरकारी बोर्ड आरएलएसडीसी लागू किया जाने हेतु सुझाव रखा जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन