Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: 'अलवर प्रवाह' अभियान पर समीक्षा व दिशा-निर्देश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: 'अलवर प्रवाह' अभियान पर समीक्षा व दिशा-निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 'अलवर प्रवाह' अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया।
डॉ. शुक्ला ने दुर्घटना रहित यातायात के लिए समन्वित प्रयासों को जारी रखने का आह्वान किया। विगत पखवाड़े में सड़क सुधार व जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अवैध कट बंद करने, साइनेज लगाने और इंजीनियरिंग सुधार के निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों ने सड़क सुरक्षा कार्यों की जानकारी दी, जिसमें 225 साइनेज लगाना, 140 वर्गमीटर थर्मोप्लास्टिक पेंट का उपयोग, और 35 किमी सड़क मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं।
डॉ. शुक्ला ने सड़क ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा उपाय तेज करने और जागरूकता कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। अवैध कट करने वालों पर कार्रवाई व सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एडीएम, पुलिस, परिवहन व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन